मिशन-370 के लिए अहम है दक्षिण भारत, मोदी मैजिक पर भाजपा को भरोसा – Republic India News

मिशन-370 के लिए अहम है दक्षिण भारत, मोदी मैजिक पर भाजपा को भरोसा

भाजपा के मिशन 370 की रणनीति में दक्षिण भारत सबसे अहम है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी रणनीति के केंद्र में हैं। पार्टी मोदी के व्यक्तित्व, उनके इस क्षेत्र के लगातार दौरों, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अनुष्ठान में दक्षिण में रामेश्वरम, श्री रंगम समेत प्रमुख मंदिरों के दर्शन, काशी तमिल संगमम, काशी तेलुगु संगमम जैसे आयोजनों को जनता तक लेकर जा रही है। इसमें केंद्र की विकसित भारत यात्रा भी उसकी मददगार है। चुनाव अभियान में भी मोदी दक्षिण भारत में पिछली बार से ज्यादा प्रचार करेंगे।

पूरे देश की तरह दक्षिण भारत में भी भाजपा का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। फर्क यह है कि अन्य राज्यों में उसके राज्यों के बड़े नेता और संगठन भी काफी प्रभावी हैं, लेकिन दक्षिण का अधिकांश दारोमदार मोदी के व्यक्तित्व पर ही है। खुद मोदी लगातार दक्षिण भारत के दौरे कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अनुष्ठान में उन्होंने दक्षिण में रामेश्वरम, श्रीरंगम समेत प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। काशी तमिल संगमम, काशी तेलुगु संगमम जैसे आयोजनों से उत्तर दक्षिण के साथ भाजपा को भी दक्षिण के साथ जोड़ने की कोशिश की है।

भाजपा ने धार्मिक के साथ सामाजिक रूप से भी दक्षिण को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है। सरकार द्वारा देशभर में चलाई गई विकसित भारत यात्रा में भी दक्षिण पर ध्यान दिया गया और करोड़ों लोगों तक केंद्र सरकार सीधे पहुंची है। लोगों को बताया गया कि केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है। साथ ही, क्षेत्रीय दलों की राज्य सरकारों के दावों की असलियत क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *