बड़ी खबर: यात्री 7 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा न करें – Republic India News

बड़ी खबर: यात्री 7 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा न करें

आयुक्त, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन, ऋषिकेश विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 जुलाई एवं 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना है।

अतः मौसम विभाग की के अलर्ट को देखते हुए गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुराधे एवं अपील की जाती है कि वे 07 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये हैं, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें। मौसम विभाग से उक्त तिथियों में गढ़वाल मंडल में भारी से भारी बर्षा की संभावना व्यक्त की गई है अतः यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जनहित एवं तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु चार धाम यात्रा स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है। सभी श्रद्वालुओं, तीर्थयात्रियों से अपील की जाती है कि वे  07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें तथा जिन स्थानों पर पहुँचे है, मौसम साफ होने तक वहीं विश्राम करें। यह अपील व्यापक जनहित एवं जनसुरक्षा हेतु जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *