चारधाम यात्रा और यात्रियों की सुविधा के लिए 116. 24 करोड़ का बजट पारित: अजेंद्र अजय – Republic India News

चारधाम यात्रा और यात्रियों की सुविधा के लिए 116. 24 करोड़ का बजट पारित: अजेंद्र अजय

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में इस वर्ष होने वाली चारधाम यात्रा और यात्रियों की सुविधा के लिए 116. 24 करोड़ का बजट पारित किया गया। साथ ही यात्री सुविधाओं के विकास के लिए बीकेटीसी प्रदेश सरकार को 10 करोड़ की धनराशि देगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बजट में चारधाम की दृष्टिगत यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया है। मंदिरों का रख-रखाव, जीर्णोद्धार सहित पूजा व भोग व्यवस्था, विश्राम गृहों की साज-सज्जा, नवनिर्माण, ई-आफिस की स्थापना, बदरीनाथ-केदारनाथ में अवस्थापना सुविधा, कार्यालय आवासों के निर्माण, समिति की ओर से संचालित संस्कृत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, कर्मचारियों के कल्याण पर भी जोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *