Uttarakhand News: कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 3 घायल – Republic India News

Uttarakhand News: कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

पौड़ी जिले के खिर्सू में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम ने चारों मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है जबकि घायलों को

मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्तें में कठुली गांव के समीप ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है। इस घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *