काम न मिलने से था परेशान, की आत्महत्या.… – Republic India News

काम न मिलने से था परेशान, की आत्महत्या.…

काम नहीं मिलने से हताशा और निराशा का शिकार बन रहे एक ठेकेदार ने  आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  लक्सर में पुरकाजी मार्ग शेखपूरी गांव के पास सुखपाल एंक्लेव में किराए के मकान में रह रहे 55 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति ठेकेदारी का काम करता था। उसे काफी समय से काम नहीं मिल रहा था। काम न मिलने के कारण हताश और निराश था। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

मृतक का नाम इरशाद पुत्र शरीफ निवासी मिमलाना रोड कोतवाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *