स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार – Republic India News

स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करी में कई बार जेल की हवा खा चुकी महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार देहरादून भेज दिया गया है।

कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि नई त्रिवेणी कॉलोनी निवासी महिला तस्कर फिर से सूखे नशे का कारोबार कर रही है। सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी कर महिला तस्कर को 12.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि महिला तस्कर के खिलाफ 12 से ज्यादा केस ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज हैं और वो कई बार जेल जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिला तस्कर के खिलाफ नाबालिग बच्चों से स्मैक की डिलीवरी करवाने का मामला भी दर्ज है। महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *