सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि – Republic India News

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदनाएं

देहरादून/भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी स्वर्गीय काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके द्वारा दिए गए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत काशी बाई के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना एवं आत्मीयता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *